Header Ads Widget

महिलाओं ने ली बच्चों को न दागने की शपथ

 बच्चों को दागे नही उपचार कराएं

महिलाओं ने ली बच्चों को न दागने की शपथ

दागना कुप्रथा रोकने चलाया गया अभियान


शहडोल 02 मई 2024- दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर, ब्यौहारी, बुढार एवं गोहपारू के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के ग्राम पंचायत बंधवा, हर्री-77 कोटमा सहित अन्य ग्राम पंचायतो में महिलाओं को दागना कुप्रथा रोकने हेतु दीवार लेखन, नाराकंन, पोस्टर आदि के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइस दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि  कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार बरूका व अन्य ग्राम पंचायतों में सास बहु सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को बच्चों को न दागने के लिए प्रेरित किया गया। 

     जन जागरूकता अभियान में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक, बीएलओ सहित अन्य मैदानी अधिकारी शामिल थें। गौरतलब है कि जिले को दागना मुक्त बनाने हेतु 10 मई 2024 तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments