मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को सिंहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सिंहपुर में दिनांक 05/08/2025 को फरियादी देवशरण कोल द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि दिनांक 03.08.2025 के रात्रि 11.00 बजे शक्तिमान सिंह राठौर तथा अतुल सिंह राठौर दोनो निवासी ग्राम मिठौरी के सिंहपुर तरफ से मोटर सायकल से आये और अजय सिंह को गाली-गलौच करने लगे मना करने पर दोनो ने अजय सिंह के साथ मारपीट कर भाग गए। अजय सिंह को बेहोशी हालत में अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराये की रिपोर्ट पर थाना सिंहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी अतुल सिंह पिता स्व. मणिलाल सिंह उम्र 21 वर्ष एवं शक्तिमान सिंह पिता स्व. रामनिवास सिंह उम्म्र 28 वर्ष दोनो निवासी ग्राम मिठौरी थाना सिंहपुर जिला शहडोल को दिनांक 18.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर निरीक्षक मुन्ना लाल राहंगडाले के नेतृत्व में सउनि0 लोलर प्रसाद मिश्रा, प्रआर0 सोमित पटेल, सुनील शुक्ला, आर0 जोगेन्द्र सिंह घुरैया एवं आलोक सिंह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0 Comments