शहडोल पुलिस द्वारा अवैध गांजे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
47.6 कि.ग्रा. गांजा अवैध परिवहन करते हुए जप्त
कार में छिपाकर कर रहे थे गांजा का अवैध परिहवन
वाहन सहित जप्त मशरूका की कीमत 13 लाख से अधिक
एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज, 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में शहडोल पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में शहडोल पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध एक और बडी कार्यवाही करते हुए थाना देवलोंद में 47.6 किलोग्राम गांजा जप्त कर उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 15.06.24 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा ग्राम सुखाड बुडवा कुदरी रोड हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग लगाई गई थी। वाहन क्र0 एमपी 17 सीसी 6894 कार को चेकिंग हेतु पुलिस बल के द्वारा रूकाया गया। पूछताछ में वाहन में सवार चालक ने अपना नाम महफूज खान पिता मो अफजल खान निवासी वार्ड नंबर 3 मनगंवा थाना मनगंवा रीवा का रहने वाला बताया एवं फ्रंट सीट में रौनक हुसैन पिता बसीर हुसैन निवासी मनगंवा रीवा का रहने वाला बताया गया। कार की डिग्गी खुलवाकर देखने पर उसमें छोटे-बड़े पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।
पंजीबद्ध अपराध - थाना देवलोंद में आरोपी 1. महफूज खान पिता अफजल खान निवासी वार्ड नंबर 3 मनगंवा रीवा 2. रौनक हुसैन पिता मोहम्मद वसीर हुसैन निवासी वार्ड नंबर के विरूद्ध धारा 8, 20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त सामग्री
(1). 47 किलो 630 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5,00,000 रूपये
(2). त्मदंनसज ज्ञूपक कार क्र.- एमपी 17 सीसी 6894 कीमती 7,40,000 रूपये
(3). नगद कैश 1,00,000 रूपये
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरी0 डीके दाहिया, उनि हरिभान सिंह परस्ते, सउनि इंद्रलाल पुरी प्र.आर. 460 भरत शुक्ला, 461 दिनेश शुक्ला, आर 610 दीपक रावत, 788 सतीष मिश्रा, 306 अभिषेक तिवारी, आर 822 शैलेन्द्र पाटले एवं साइबर सेल की टीम आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments