शहडोल 18 जून 2024- प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में शहडोल जिले की कृषि सखी श्रीमती ममता सिंह बरगाही को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित किया।
गौरतलब है कि शहडोल जिले की आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम कोलुहा ब्लॉक बुढार में रहने वाली ममता सिंह बरगाही स्व सहायता समूह से जुड़ कर कृषि सीआरपी का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राकृतिक खेती कर रही है। जिन्हें आज वाराणसी उत्तरप्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। ममता सिंह की पहले पारिवारिक स्थिति ठीक नही थी, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह से जुड़ कर ममता सिंह ने कृधि सखी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे स्वयं प्राकृतिक खेती करती है साथ ही अपने गाँव मे 145 महिलाओं को भी प्राकृतिक तरीके से खेती करवा रही है। ममता सिंह बताती है कि प्राकृतिक खेती में देशी बीज को देशी पद्धति से उपचारित करके बोया जाता है, देशी खाद एवं जैविक कीटनाशक दवा घर मे ही बनाकर उपयोग करते है, जिससे लागत में खर्चा कम लागत है साथ ही रसायन के उपयोग से मुक्ति मिलती है। उंदंहम हैदराबाद की संस्था द्वारा हाल ही में मार्च में प्राकृतिक खेती विषय पर प्रशिक्षण दिया था जिसमे ममता सिंह द्वारा भी सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट प्राप्त किया था। वर्तमान में ममता सिंह अपने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रशिक्षण दे रही है एवं अपने घर मे जैविक संसाधन केन्द्र की भी स्थापना की है जिससे सभी को समय पर जैविक कीटनाशक प्राप्त हो सके। उक्त कार्य के लिए श्रीमती ममता सिंह बरगाही ने आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज पुष्पगुच्छ, कलेक्टर श्री तरूण भटनागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश व आजीविका मिशन के अन्य अधिकारी को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

0 Comments