Header Ads Widget

मऊगंज: नही रहे युवाओं के चहेते नफीस खान (नीटू)

 मऊगंज: नही रहे युवाओं के चहेते नफीस खान (नीटू)

समाजसेवियों ने गहरा शोक जताया

 मऊगंज: बेहतरीन क्रिकेटर और दीन दुखियों की मदद में सदैव तत्पर रहने बाले नफीस खान (नीटू) मऊगंज ने 46 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि अचानक तबियत बिगड़ने के बाद गम्भीर हालत में उन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया। जहां पर 15 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने बीती रात 12 बजे प्राण त्याग दिया है।

नफीस खान सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी अब्दुल कलाम खान के मझिले पुत्र थे।

वह अपने पीछे माता पिता के साथ ही तीन भाई और पत्नी के साथ एक बेटी और बेटा को छोड़कर चले गये हैं।

समाजसेवियों ने शोक संवेदना किया व्यक्त

नफीस खान के निधन से नगर में मातम छा गया है।यह सुनकर उनके चाहने बाले स्तब्ध और गमगीन हैं।

उनके असामयिक निधन पर एड.अब्दुल ममनून सिद्दीकी ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि नफीस खान दीन दुखियों  की मदद करना ही अपना सबसे बड़ा धर्म समझते थे वह एक जिंदादिल नेक इंसान थे। पार्षद अन्नू खान ने कहा की नफीस खान के जाने से हमने बीच से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने बाले नेतृत्व को खो दिया है।  भाजपा मण्डल अध्यक्ष सलेंद्र गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नफीस खान के निधन से बहुत दिनो तक उनकी रिक्तता महसूस की जाती रहेगी। जिसकी कमी निकट भविष्य में तो सम्भव नहीं है श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि वह कभी भी मुश्लिम होने का अहसास नही कराया क्योंकि वह अपने धर्म के साथ ही हिंदूओ के पवित्र त्योहारों और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई है।

समाजसेवियों ने जताया शोक

नफीस खान के निधन पर उनके निवास पहुंचकर भागवताचार्य शिक्षाविद राजकुमार शर्मा,मौलाना आरिफ आरिफी,डॉक्टर एम डब्ल्यू मंसूरी,डी अनिल,पूर्व नप उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान,जनपद सदस्य शेख मुख्तार,एड.अब्दुल शरीफ सिद्दीकी,प्रोफेसर अनवर खान,पूर्व सरपंच रज्जाक खान,वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे,बृजेन्द्र पाण्डेय,रियाज खान,सगीर खान शहडोल,एड.गुलहमीद खान,मनीष राज गुप्ता,पार्षद राजेश सर्राफ,एड.अनिल तिवारी,समाजसेवी राजेश सिंह राजू मांडा,एड.संतोष सिंह सेंगर,पूर्व पार्षद अली अहमद खान,बीई समीर खान,साबिर असलम खान,शशि शर्मा सुन्नू,मकसूद खान,महेन्द्र सिंह,रिंकू सिंह,राजू सिंह सेमरिया,सरपंच फतेह खान,टिंकू खान,रवि गुप्ता,अली हसन सिद्दीकी,लालबाबू,महमूद खान,बबलू सिंह पुरानी मऊ,संजय खान,साहिल खान,सज्जो खान ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति और इस विपदा की घड़ी में उनके परिवार को यह असीम बेदना सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments