शहडोल में पदस्थ महिला अधिकारी, कर्मचारी निभा रही अपनी महती भूमिका
महिलाएं स्वास्थ्य, पुलिस सेवा सहित हर क्षेत्र में लहरा रही अपना परचम
शहडोल 7 मार्च 2025- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के योगदान को मान्यता देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। महिला दिवस का उद्देश्य समाज में महिलाओं के समान अधिकारों, अवसरों और सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाना है।
महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता से यह साबित किया है कि वे किसी भी कार्य में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य हो, पुलिस सेवा, खेल, अंतरिक्ष, व्यापार, राजनितिक, पुलिस आदि जैसे अन्य क्षेत्रों में पुरूषो के साथ कदम से कदम मिलाकर देश, विदेश में परचम लहराकर अपना योगदान दे रही है। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भी लाड़ली बहना योजना, सरकारी पदों में आरक्षण, स्व सहायता समूहों के द्वारा महिलाओं को लखपति बनाना जैसे अन्य विषेष कार्य निरंतर किये जा रहे है।
थाना यातायात प्रभारी सूबेदार प्रियंका शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र चाहे वो सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, खेल, जिसमें जो महिलाओं की उपलब्धियां हैं जिसमें महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को संदेश देना चाहूंगी कि सभी महिलाएं सर्वप्रथम अपने उत्थान और अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहे। आज भी अधिकांश परिवार में महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने के अधिकार नहीं है उन्हे आजादी नहीं है, इसके लिए हमें यह प्रयासरत करना चाहिए कि समाज में जो सशक्त एवं जागरूक महिलाएं हैं वो अन्य महिलाओं के समाज में स्थिति बेहतर करने के लिए संकल्पित रहे और प्रयासरत रहें। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब इसकी नींव हम अपने घर से रखें, हम अपने घर में अपने परिवार में अपने बच्चों को चाहे बेटा हो या बेटी उन्हें शुरू से अच्छे संस्कार दें जिससे कि भविष्य में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सके।
जिला क्षय केंद्र शहडोल में एसडीएस के पद पर पदस्थ प्रियंका शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब भी अवसर मिले वह आगे बढ़ती रहे महिलाएं, समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं पहले उन्हें मौका नहीं मिल रहा था अब उन्हें मौका मिल रहा है चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो चाहे खेल का क्षेत्र हो, अंतरिक्ष हो सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं जिसमें से हमारे देश की महिलाएं जैसे इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू और शहडोल की पूजा वस्त्रकर जो खेल के क्षेत्र में बहुत आगे तक गई है।
अंजली मिश्रा महिला आरक्षक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर महिला को आत्मनिर्भर और आत्म विश्वास से भरपूर होना चाहिए हमें अपने अधिकारों को पहचानना होगा, सुरक्षा के प्रति सतर्क होना होगा, और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा, लिए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण करें जहां महिलाएं बिना किसी भय के बिना डरे हुए आगे बढ़ सके और अपने सपने को साकार कर सकें।
जिला क्षय केंद्र शहडोल नर्सिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थ कहकशा फातमा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो चाहे वह राजनीति के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो या चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में हो महिलाएं हर जगह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपने कार्य का निर्वहन कर रही हैं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे वह अपने परिवार एवं स्वयं के दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन कर रही हैं।
0 Comments