Header Ads Widget

महिला अपहरण मानव तस्करी एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गोकुल सिंह को सीधी पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

 महिला अपहरण मानव तस्करी एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गोकुल सिंह को सीधी पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

थाना सीधी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरही कछार निवासी पीड़िता उम्र 40 वर्ष के लापता होने पर थाना सीधी में गुम इंसान पंजीबद्ध किया गया था। तलाश के दौरान महिला को 1 अप्रैल 2025 को जिला झालावाड़ ;राजस्थान थाना पीडावा के ग्राम गोविंदपुरा से दस्तयाब किया गया। पीड़िता से पूछताछ पर आरोपियों द्वारा उसके साथ शारीरिक शोषण करना एवं बंधक बनाकर रखना सामने आया। 

जिस पर सीधी पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 3 मई 2025 को आरोपी जगदीश लाल एवं जगदीश मेघवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में दो आरोपी गोकुल सिंह एवं आरोपी फूलचंद मेघवाल लगातार फरार चल रहे थे। जिसपर फरार चल रहे आरोपी गोकुल सिंह पिता नैन सिंह उम्र 37 वर्ष  निवासी हरनौदा पगारिया जिला झालावाड़ राजस्थान को निरंतर प्रयासों के पश्चात सीधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उक्त कार्यवाही थाना प्राभारी निरी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सउनि राकेश मिश्रा अमेरिका दास आर मुकेश राय की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments