किसानों के साथ खड़ा भारतीय किसान संघ, प्रशासन के रवैये पर जताई नाराज़गी
फसल नुकसान पर लापरवाह अधिकारी, किसान संघ ने कहा – आंदोलन होगा तेज
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने किसानों के हित को सर्वोपरि रख कर चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, हर हाल में किसानों का साथ खड़ी है, दिनांक 24.09.25 को घुनघुटी परिक्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में सरगुजा की तरफ से आए हाथियों के द्वारा फसल खराब करने की सूचना मिली, रात्रि में 10 बजे घुनघुटी से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर वन विभाग के अधिकारीयो से मिलकर हाथियों को खदेड़ने के लिए लगे रहे ।
किसानों को हुए नुकसान की जांच
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष के द्वारा हाथियों के द्वारा नष्ट की गई धान की फसलों का जायजा लिया गया, एवं राजस्व विभाग से बात कर जल्द से जल्द नुकसान का मूल्यांकन कर क्षतिपूर्ति देने को कहा ।
अधिकारियों का आवेंदशील बयान
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के द्वारा किसानों के साथ हाथियों के द्वारा खराब की गई फसल की जांच करने के बाद संबंधित पटवारी से मूल्यांकन किए जाने की बात कही तो, पटवारी ने कहा कि अभी उसकी ड्यूटी मंदिर में लगी है, नवरात्रि बाद जांच करेंगे ।
भारत जहां एक ओर कृषि प्रधान देश है, जहां के मुख्यमंत्री किसानों के हितों की बात करते है और पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री है, वहीं के उमरिया जिलों के अधिकारियों के द्वारा किसानों का दोहन किया जा रहा है, जहां एक ओर किसान परेशान है, वहीं हुए नुकसान की क्षतिपूर्त तो दूर मूल्यांकन तक नहीं किया जा रहा है । भारतीय किसान संघ अधिकारियों के इस प्रकार के रवैया की घोर निदा करता है । भारती किसान संघ जिला इकाई उमरिया मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री से जल्द ही पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखेगा, जिला मुख्यालय में दिए गए भारतीय किसान संघ के ज्ञापनों पर जिला प्रशासन का रवैया उदासीन सा लगता है, भारतीय किसान संघ के बिंदुओं की अपेक्षा करने पर भारतीय किसान संघ जल्द ही उमरिया जिले में एक बड़ा आंदोलन करेगा इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन होगी ।

0 Comments