Header Ads Widget

बच्चों के विकास की प्रारंभिक अवस्था के लिए पोषक तत्व जरूरी

 बच्चों के विकास की प्रारंभिक अवस्था के लिए पोषक तत्व जरूरी

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत लोकल फॉर वोकल आधारित लगाई गई प्रदर्शनी

शहडोल 1 अक्टूबर 2025-  जिले में 17 सितम्बर  से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण से मुक्ति दिलाना और हर नागरिक को संतुलित पोषण आहार की जानकारी देकर स्वस्थ और सक्षम बनाना है। 

    राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत विक्रमपुर एवं छतवई के दुर्गा पंडालो एवं ग्राम भाटिया में आयोजित मेला में लोकल फॉर वोकल आधारित स्थानीय खाद्य वस्तुओं से बने व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मोटे अनाज जैसे कोदो, कुटकी, मकई, ज्वार, बाजरा से बने व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। 

    जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बच्चों के विकास की प्रारंभिक अवस्था में पोषण का अत्याधिक महत्व है। मजबूत हड्डियों एवं मांशपेशियों और अंगों के निर्माण के लिए प्रोटीन, विटामिन, खनिज, वशा जैसे पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन आवश्यक है। समग्र स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए पोषण युक्त विविध प्रकार के भोजन आश्यक हैं। उन्होंने दगना कुप्रथा के बारे में बताया  कि बच्चो के बीमार होने से डॉक्टरो की सलाह ले, बच्चो को दागना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है एवं दागने वालो के विरूद्व जुर्माने की कार्यवाही एवं जेल भी हो सकती है। 

 इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति अंतर्गत घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी दी गई तथा वन स्टाफ सेंटर की महिलाओं औरकिशोरियों को पोषण पर ध्यान देने की समझाइश दी गई।  सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,बेटियों की सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उक्त गतिविधियो में परियोजना अधिकारी ,पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता व संबंधित मैदानी अमले की भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments