जिला व्यापारी संघ शहडोल द्वारा दिनाँक 3 अक्टूबर 2025, को प्रातः10 बजे न्यू बस स्टैण्ड से जय स्तम्भ चौक तक निकाली जाएगी “नागरिक अधिकार न्याय यात्रा” एवं दोपहर 2 बजे तक रहेगा सांकेतिक "सम्पूर्ण बाजार बंद" ।
शहडोल
जिला व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी गणों की वृहद बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की शहडोल नगर की बदहाल स्थिति को देखते हुए एवं नगरपालिका प्रशाशन का सुस्त रवैया से दुखी होकर जिला व्यापारी संघ द्वारा दिनाँक 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांकेतिक "सम्पूर्ण बाजार बंद" रखा जायेगा जिसमे समस्त ट्रेड एसोसिएशन के व्यापारी बन्धुओं के साथ (दवा विक्रेता, पेट्रोल पंप को छोड़कर) चाय, पान, चाट, फल- सब्जी दुकानदार भी अपने-अपने प्रतिष्ठानो को निर्धारित समय तक बंद रखते हुए न्यू बस स्टैण्ड में प्रातः10 बजे एकत्रित होकर "नागरिक अधिकार न्याय यात्रा" में शामिल होंगे। न्याय यात्रा का मार्ग न्यू बस स्टैण्ड बलपुरवा रोड होते हुए - इंद्रा चौक से - न्यू गाँधी चौक - पुराना नगर पालिका चौक से - अम्बेडकर चौक होते हुए - जय स्तम्भ चौक- कलेक्टर महोदय को स्मरण पत्र देने पश्चात पर समापन होगा। जिला व्यापारी संघ द्वारा पूर्व में दिनाँक 12/9/25 को माननीय जिला कलेक्टर महोदय को नगर की बदहाल गड्ढे नुमा सड़कों से संबंधित, बाजार में वाहन पार्किंग के लिए स्थान निर्धारण संबंधित, बंद ट्रैफिक सिग्नल संबंधित, बंद सीसीटीवी कैमरे, नगर में बढ़ते आवारा पशुओं से होनेवाली दुर्घटनाओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया था किंतु कलेक्टर महोदय के आश्वाशन एवं नगर पालिका को निर्देशित करने के बाद भी उक्त विषयों पर आज दिनाँक तक नगर पालिका प्रशाशन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है। बलपुरवा रोड बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैण्ड तक नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित मॉडल रोड निर्माण के माप दंड व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उसे पुनः अवलोकन करते हुए किसी भी प्रकार की कार्यवाही व्यापारी संघ के साथ बैठक पश्चात ही किया जाए। कलेक्टर महोदय के आश्वासन के पश्चात भी नगर पालिका द्वारा उक्त रोड के समस्त व्यापारियों को अतिक्रमण संबंधित कार्यवाही की नोटिस भेजी गई है। उक्त रोड पर पूर्व में 2 बार चौडीकरण के नाम पर मकान एवं दुकाने तोड़ी जा चुकी है जिससे वहाँ बरसों से बसे व्यापारियों का नुकसान हो चुका है। विकास व्यापारिक हितों को ध्यान में रख कर किया जाने का व्यापारी संघ पक्षधर है इस हेतु उक्त नोटिस वितरण का व्यापारी संघ घोर विरोध करता है।
नगर की ऐसी दुर्दशा अब नासूर बन गयी है इसलिए जिला व्यापारी संघ शहडोल समस्त व्यापारी बंधुओं से, सामाजिक संगठनों से एवं नगर में निवासरत समस्त मातृशक्ति, युवाओं एवं समस्त नागरिकों से विनम्र अपील करता है की शहडोल की अस्मिता के सम्मान में व्यापारियों एवं आम नागरिकों के अधिकार सुविधा के लिए इस जन जागरूकता न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
पत्रकार वार्ता में जिला व्यापारी संघ के अद्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता(सदस्य दिशा), महामंत्री प्रकाश ओचानी, कोषाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, उपद्यक्ष अनिल रोहरा, लष्मी नारायण गुप्ता(किराना संघ), शशांक सिंह (अद्यक्ष,ऑटोमोबाइल एसोसिएशन) रामनिवास पाण्डेय (अद्यक्ष फल सब्जीमंडी), राजेश गुप्ता(गुप्ता ऑटोमोबाइल), शैलेश ताम्रकार(इलेक्ट्रॉनिक), रूपा मंगलानी(बस एसोसिएशन, राजकुमार ताम्रकार(बर्तन), शानुल्ला खान(स्पोर्ट्स), मनोज सराफ(सूरज मार्केट), गोविंद जेठानी (किराना), रंजीत बसक (प्रिंटिंग), सी.एम. मेहानी(जेनरल स्टोर), लष्मीचंद बजाज, देवेंद्र ठारवानी, जसवीर सिंह, देवेंद्र कुन्दनानी(सोनांचल), द्वारका कटारे, सोहागपुर व्यापारी संघ राजेन्द्र गुप्ता अद्यक्ष सोहागपुर व्यापारी संघ, दीपक सिंह(डी शोभा टाइल्स), अखिलेश खंडेलवाल,आदित्य हँसपाल बब्बू, अजय मोटवानी, दिनेश गुप्ता गप्पू(सोहागपुर)

0 Comments