Header Ads Widget

पीएम स्वनिधि, पथ विक्रेता, एवं स्व सहायता समूह को दिया गया प्रशिक्षण

 नगर पालिका डे एन यू एल एम द्वारा फूड सुरक्षा पर हुआ प्रशिक्षण

पीएम स्वनिधि, पथ विक्रेता, एवं स्व सहायता समूह को दिया गया प्रशिक्षण



  शहडोल 2 अक्टूबर 2025, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल एवं उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देशन में नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लोक कल्याण मेले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत  लोक कल्याण मेले में दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन डे- एन यू एल एम के अंतर्गत पुनर्गठित पीएम स्वनिधि  योजना द्वारा लाभांवित हितग्राहियों को एफ यस यस ए आई के अंतर्गत प्रशिक्षक द्वारा नगर पालिका सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।  जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं व्यवसाय की उन्नति के लिए फायदे बताए गए। इस प्रशिक्षण में नगर पालिका शहडोल द्वारा लाभान्वित पीएम स्वनिधि पथ विक्रेता एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के प्रशिक्षक श्रीधर बकुल द्वारा फूड एवं फूड प्रोडक्शन के संबंध में बहुमूल्य जानकारियां दी गई। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

 लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि एफ एस एस ए आई प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला ,कार्यालय अधीक्षक श्री मोतीलाल सिंह,  निकाय के सिटी मिशन मैनेजर सत्य काम मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments