महात्मा गांधी की जयंती पर अमरता के नारों से गूंजा गांधी चौक
शहडोल, 2 अक्टूबर 2025
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांधीवादी विचारकों और चिंतकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र पिता गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों पर आधारित परिचर्चा किया उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया अमर होने के नारे लगाए
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू, वरिष्ठ पत्रकार रामावतार गुप्ता, के.डी. द्विवेदी, के.पी. साहू (प्रांतीय सचिव), संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमकार सिंह, डॉ. आर.पी. साहू (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल इंडिया वैक वर्ल्ड क्लासेज़ फेडरेशन), दिनेश जायसवाल, सुरेश शर्मा "धड़कन", रामजी, पांडेय जी, अंसारी जी (पूर्व केंद्रीय कर्मचारी) समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारों से वातावरण को गूंजा दिया। विचार गोष्ठी में गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।


0 Comments