कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने अमलाई ओपन कास्ट माइंस हादसे स्थल का किया निरीक्षण
एनडीआरएफ टीम के राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा, ऑपरेटर की रिकवरी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
शहडोल, 12 अक्टूबर 2025 — शहडोल जिले के एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अमलाई ओपन कास्ट माइंस में हुई घटना के बाद कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि
“ऑपरेटर की रिकवरी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी हैं और सभी संबंधित विभाग पूरी समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।”
प्रशासनिक अमले ने स्थल पर सुरक्षा और तकनीकी उपायों की भी समीक्षा की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


0 Comments