थाना अमलाई द्वारा मोटरसायकल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसायकल जप्त
थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत मोटरसायकल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसायकलें बरामद की हैं।
फरियादी द्वारा थाना अमलाई, जिला शहडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.10.2025 की रात्रि लगभग 11.30 बजे उनके पिता की लाल रंग की बजाज विक्रांत मोटरसायकल क्रमांक MP-65-MD-2655 उनके घर की बाउंड्री के भीतर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर पुलिस थाना अमलाई द्वारा मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा सतत् पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह के आधार पर दो आरोपियों—
उदय कोल पिता प्रकाश कोल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 28, सीएमपीडीआई चीपहाउस, थाना अमलाई
शिवा केवट पिता शिव प्रसाद केवट उम्र 24 वर्ष निवासी सीएमपीडीआई चीपहाउस, थाना अमलाई जिला शहडोल को झारसुकड़ा, उड़ीसा से दिनांक 15/10/2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों द्वारा मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसायकलें जप्त की गई हैं। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः-
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में प्र.आर.पुष्पेन्द्र कुमार, प्रआर. गणेश पाण्डेय , प्रआर. शिवहरे सिंह , आर. मिखायल परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments