शहडोल परिवहन कार्यालय में अनोखी पहल — परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान ने दीपावली पर सभी सलाहकारों और स्टाफ को दिया सम्मान
शहडोल, 18 अक्टूबर 2025
दीपावली के शुभ अवसर पर परिवहन कार्यालय शहडोल में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। परिवहन अधिकारी श्रीमती अनपा खान ने कार्यालय के सभी सलाहकार बंधुओं, स्टाफ सदस्यों और कार्यालय से जुड़े अन्य सहयोगियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।
कार्यालय के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी अधिकारी ने इस तरह से सभी कर्मचारियों और सलाहकारों को एक साथ सम्मानित किया हो। इस पहेल ने सभी के दिलों को छू लिया और कार्यालय का माहौल खुशियों और आपसी सौहार्द से भर गया।
सभी सलाहकार बंधुओं एवं स्टाफ ने श्रीमती अनपा खान के इस सकारात्मक और प्रेरणादायक व्यवहार के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह पहल न केवल टीम भावना को मजबूत करती है, बल्कि अधिकारी और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की मिसाल भी पेश करती है।


0 Comments