सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के मोहम्मद सईद अध्यक्ष नियुक्त
शहडोल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय पत्रकारों की सर्वमान्य संस्था सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा मध्य प्रदेश के 55 जिलों में गत दिवस नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
शहडोल के वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई-भाषा) के संवादाता मोहम्मद सईद को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें शहडोल जिले में प्रेस क्लब की गतिविधियां संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय दास और राष्ट्रीय समन्वयक श्री राजेश भाटिया की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गुर्जर द्वारा की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री सईद की इस नियुक्ति पर जिले भर के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि
सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक) ट्रस्ट हिंदी भाषी राज्यों में एक प्रमुख और सक्रिय प्रेस क्लब है, जो पत्रकारों, लेखकों, संपादकों और मीडिया से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संस्था मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके प्रशिक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन और समसामयिक विषयों पर विमर्श के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।
प्रेस क्लब न सिर्फ पत्रकारों को एकजुट करता है, बल्कि यह बौद्धिक संवाद हस्तियों से बात- सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के साथ, मीडिया संवाद श्रृंखलाएँ, पुस्तक विमोचन, मीडिया कार्यशालाएँ , पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कैंप और सामाजिक गतिविधियाँ भी आयोजित करता है। यह मंच युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन, वरिष्ठ संपादकों से संवाद और मीडिया की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करता है, लेकिन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए धरना, प्रदर्शन और आंदोलन जैसे माध्यमों का उपयोग नहीं करता, बल्कि मिशन के रूप में सेंटर फॉर जर्नलिस्ट वेलफेयर के लिए ही काम करता है

0 Comments