Header Ads Widget

मिशन 786” के तहत बुढ़ार में लगा महा रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त एकत्रित

 “मिशन 786” के तहत बुढ़ार में लगा महा रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त एकत्रित

बुढ़ार, 6 नवम्बर:

आज बुढ़ार में मिशन 786 के अंतर्गत एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर किया गया था, जिसके बाद से यह अभियान निरंतर जारी है। अब तक मिशन 786 के तहत कुल 326 यूनिट रक्त दान किया जा चुका है।

आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में मानवता व सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान एक ऐसा अमूल्य योगदान है जो किसी की जान बचा सकता है।

शिविर में सामाजिक कार्यकर्ताओं,और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बना दिया।

Post a Comment

0 Comments