Header Ads Widget

आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन की बैठक संपन्न, डॉ. विवेक प्रजापति बने जिला अध्यक्ष

आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन की बैठक संपन्न, डॉ. विवेक प्रजापति बने जिला अध्यक्ष

अनूपपुर, 6 नवम्बर 2025

स्थानीय कोतमा शिक्षक कॉलोनी में आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. विवेक प्रजापति को अनूपपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू द्वारा की गई।

बैठक का संचालन लालबहादुर वर्मा (विकासखंड अधिकारी, अनूपपुर) एवं विनोद पटेल (प्रभारी प्राचार्य) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक न्याय के सूत्रधार गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर एल.बी. वर्मा ने संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रांतीय सचिव के.पी. साहू ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी. साहू ने फेडरेशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि—

 “फेडरेशन जातीय जनगणना, समानुपातिक आरक्षण, शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार, उद्योग और भूमि में समान अवसर सुनिश्चित करने, न्यायिक आयोग के गठन, ओपीएस की बहाली तथा किसानों को उत्पादन लागत के आधार पर उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मूल लक्ष्य सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की स्थापना है।

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक प्रजापति ने संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया और शीघ्र जिला इकाई गठित कर सूचना देने की बात कही।

कार्यक्रम में नीलकंठ प्रजापति, एस.सी. वर्मा, बी.पी. प्रजापति, शिवशंकर वर्मा, हरिओम सोनी, देवशरण सिंह, महेश साहू, दीपक पटेल (अधिवक्ता), श्रीमती दुर्गा पटेल, डी. नारंग, फूल सिंह, सी.एल. सिंह, राकेश पटेल, अभिषेक पटेल, शिवम पाटकर, वीरेन्द्र यादव, एम.डी. ज़फ़र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. विवेक प्रजापति ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments