अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 हेतु वन अधिकारियों का प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा वन संरक्षक श्री अनुपम सहायक (भा.वन.से.) के निर्देशानुसार दक्षिण शहडोल वनमण्डल में अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के तहत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा.वन.से.), उपवनमण्डलाधिकारी सोहागपुर श्री विनोद जाखड़ (प्रशिक्षु भा.वन.से.) और उपवनमण्डलाधिकारी जैतपुर श्री संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में
08–09 नवम्बर 2025 को वन परिक्षेत्र खन्नौधी,
10–11 नवम्बर 2025 को वन परिक्षेत्र केशवाही, तथा
13–14 नवम्बर 2025 को वन परिक्षेत्र शहडोल (काष्ठागार नरसरहा) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुए।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में ट्रांजेक्ट लाइन, ट्रेल, कार्निवोर साइन सर्वे तथा u-Stripes ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। बाघ आकलन के महत्व, फील्ड सर्वे के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
दूसरे दिवस सभी प्रतिभागियों को ऑन-फील्ड हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान की गई, जिससे टीमों को वास्तविक परिस्थितियों में सर्वे प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त हो सके।
19–20 नवम्बर 2025 को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में बाघ आकलन 2026 का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।
19 नवम्बर को कार्निवोर साइन सर्वे
20 नवम्बर को ट्रांजेक्ट लाइन सर्वे, हैबिटैट मूल्यांकन, डंक पैलेट काउंट एवं प्लॉट सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
मॉक ड्रिल के दौरान सभी परिक्षेत्रों के वनपरिक्षेत्राधिकारी, परिक्षेत्र सहायक एवं बीटगार्ड अपने-अपने बीटों में उपस्थित रहकर निर्धारित कार्यों को पूर्ण किया।
इन सभी प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रमों के सफल आयोजन से बाघ आकलन 2026 हेतु वन विभाग की तैयारियों को मजबूती मिली है।


0 Comments