शहडोल में वन माफिया पर दोहरी चोट: अवैध खुदाई व साल लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
शहडोल श्री अनुपम सहाय (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 22.12.2025 को वन परिक्षेत्र शहडोल के बीट पतखई के कक्ष क्रमांक पी0एफ0 800 में मेसर्स भारती एयरटेल लि0, विजयनगर इंदौर म0प्र0 द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के जी0सी0बी0 मशीन द्वारा वनक्षेत्र के अन्दर अैवध खुदाई करते पाया गया। जिसका मौके से नाप करने पर लम्बाई 81 मीटर व चौड़ाई 50 से0मी0 व गहराई 1.50 मीटर कुल 60.75 घ0मी0 पाया गया। उक्त जे0सी0बी0 का चेचिस क्रमांक/RAJ3DXS5L03247291 एवं इंजन नम्बर H00470813 पाया गया। जे0सी0बी0 चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम नंदलाल शर्मा निवासी छतरपुर बताया गया। उक्त जे0सी0बी0 मशीन द्वारा अवैध उत्खनन करने के अपराध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये जप्त कर काष्ठागार नरसरहा शहडोल में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल श्री रामनरेश विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर श्री राकेश द्विवेदी, बीटगार्ड पतखई गुरूदयाल पनिका एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
इसी प्रकार मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री अनुपम सहाय (भा0व0से0) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा0व0से0) के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 22.12.2025 को वन परिक्षेत्र केशवाही के बीट मिठौली में वनक्षेत्र साल प्रजाति के विनिर्दिष्ट लकड़ी के अवैध कटाई कर व्यापार करने की सूचना प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र केशवाही के स्टाफ द्वारा बीट मिठौली के पास निजी खेत से साल की लकड़ी का अवैध परिवहन के प्रयास में एक जे0सी0बी0 वाहन एवं 03 आरोपियों को पकड़ा गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये उक्त जे0सी0बी0 वाहन को जप्त की परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस केशवाही में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी केशवाही श्री अंकुर तिवारी, परिक्षेत्र सहायक रूपौला श्री बीरभान सिंह, परिक्षेत्र सहायक झींक श्री बेदन सिंह धुर्वे, बीटगार्ड टेंघा श्री धीरेन्द्र गौतम, श्री देवसुमन पाण्डेय एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments