Header Ads Widget

नए साल में भी किसानों की अनसुनी: भूख हड़ताल पर बैठे डिंडोरी के अन्नदाता

 किसान वर्ष 2026 की शुरुआत भूख हड़ताल से: डिंडोरी के किसानों को उमरिया भारतीय किसान संघ का पूर्ण समर्थन

    किसान पस्त, सरकार मस्त? डिंडोरी आंदोलन को उमरिया किसान संघ का साथ  जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल

  नए साल में भी किसानों की अनसुनी: भूख हड़ताल पर बैठे डिंडोरी के अन्नदाता

उमरिया।

डिंडोरी जिले के शहपुरा में किसानों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को उमरिया जिला भारतीय किसान संघ ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। मध्य प्रदेश सरकार जहां वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, वहीं आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के किसान नए वर्ष का स्वागत भूख हड़ताल के साथ करने को मजबूर हैं।

भारतीय किसान संघ, जिला डिंडोरी के बैनर तले किसान अपनी मूलभूत समस्याओं—बिजली, पानी, खाद और बीज को लेकर 29 दिसंबर 2025 से वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम, शहपुरा में आंदोलनरत हैं। विशाल रैली के बाद किसान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए, जो 1 जनवरी 2026 से क्रमिक भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गई।

हड़ताल के चौथे दिन, उमरिया जिला भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने किसानों के समर्थन में स्वयं भूख हड़ताल पर बैठकर एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि

किसानों को केवल वोट बैंक समझना अब बंद होना चाहिए। किसान जाग चुका है। जो जनप्रतिनिधि किसानों के हित में कार्य नहीं करेगा, किसान भी उसका समर्थन नहीं करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं और जमीनी स्तर पर किसानों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसानों के हक और सम्मान के लिए है और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments