थाना देवलोंद पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिस अधिकारी से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना देवलोंद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 25.01.2026 को थाना देवलोंद में पदस्थ सउनि (ASI) महेश झा बाणसागर साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध विवेचना हेतु ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 04:30 बजे अस्पताल चौराहा के पास दो पक्षों के बीच दुकान के विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। तब दिलीप सोनी का भाई सुनील सोनी वहां आया और पुलिस अधिकारी के साथ अत्यधिक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए आरोपी द्वारा सउनि को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उक्त कार्यवाही पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा सउनि महेश झा के लिखित आवेदन पर थाना देवलोंद में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तारी आरोपी- मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुनील सोनी पिता शंकर प्रसाद सोनी (उम्र 38 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 09 बाणसागर को दिनांक 26.01.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गा ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. सुभाष दुवे के नेतृत्व में, उनि.हरिभान सिंह, आर. सतीश मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments