पशु कल्याण की दिशा में बड़ी कार्रवाई
थाना जैतपुर पुलिस ने 6 नग भैंसों को क्रूरता से बचाया
शहडोल।
पशुओं के प्रति मानवीय संवेदना और कानून के सख्त पालन का उदाहरण पेश करते हुए थाना जैतपुर पुलिस ने पशु क्रूरता के एक गंभीर मामले में त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की है।
दिनांक 22 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान कोटरी तिराहा पर वाहन चेकिंग करते समय पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में नर भैंसों का अत्यंत क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सड़क पर स्टॉपर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की।
रात लगभग 03 बजे वाहन क्रमांक MP 18 ZG 3523 को रोककर जांच की गई, जिसमें पिकअप वाहन में 06नग भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिससे उनके जीवन और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।
पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर ही वाहन सहित भैंसों को जप्त किया।
इस मामले में वाहन चालक व उसके साथी
1️⃣ अनुराग गौतम, पिता लक्ष्मण प्रसाद गौतम
2️⃣ भूषण दास पाव, पिता बिरजू पाव
(निवासी बरगवां-18, बुढार, जिला शहडोल)
के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई न केवल कानून के पालन का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि मूक पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना जैतपुर पुलिस की यह पहल पशु संरक्षण और मानवीय मूल्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 Comments