अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अमलाई पुलिस की कार्यवाही, दो डग्गी वाहन जप्त
जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत गश्त भ्रमण के दौरान दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चाका कोयलहरी घाट नदी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर डग्गी वाहनों में लोड कर परिवहन किया जा रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी श्री भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में अमलाई पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस दल को देखकर डग्गी वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराह स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके से दो डग्गी वाहन क्रमांक – MP-18-GA-5033 एवं MP-18-GA-5101को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए जप्त किया गया। दोनों डग्गी वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹7,00,000/- (सात-सात लाख रुपये) प्रति वाहन, कुल ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपये) आंकी गई है।
वाहन चालकों के नाम इस प्रकार हैं – 1- अंजनी उपाध्याय पिता स्व. दादूराम उपाध्याय, उम्र 32 वर्ष, निवासी विक्रमपुर थाना अमलाई, जिला शहडोल (म.प्र.) – वाहन क्रमांक MP-18-GA-5033, जो बृजेश यादव द्वारा चलवाया जाना बताया। 2- महिपाल सिंह पिता श्री नयन सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नेमूहा थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) – वाहन क्रमांक MP-18-GA-5101, जो रामदयाल साहू उर्फ मुन्ना साहू द्वारा चलवाया जाना बताया।
जप्तशुदा डग्गी वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया एवं उक्त कृत्य पर अमलाई पुलिस द्वारा बी.एन.एस. एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी श्री भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. शिवनारायण प्रजापति, प्र.आर. गणेश पाण्डेय, आर. तीरथ सिंह, आर. सनत गौतम एवं आर. मिखायल परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments