Header Ads Widget

संजय गांधी परियोजना में ‘बड़ा ठेका’ बना बड़ा विवाद, ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

संजय गांधी परियोजना में ‘बड़ा ठेका’ बना बड़ा विवाद, ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

 उमरिया में रोजगार संग्राम! मेगा कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ गरजा विरोध


बिरसिंहपुर पाली की संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना में मेगा कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बवाल मच गया है। कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने मोर्चा खोलते हुए साफ आरोप लगाया है कि इस फैसले से लघु और सूक्ष्म ठेकेदारों के साथ-साथ सैकड़ों मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है अगर मेगा कॉन्ट्रैक्ट का यही मॉडल जारी रहा, तो स्थानीय रोजगार पर गहरी चोट तय है।

वीओ:   एसोसिएशन का कहना है कि बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के चलते वर्षों से परियोजना में काम कर रहे स्थानीय ठेकेदारों को दरकिनार किया जा रहा है। आरोप ये भी कि नीति स्तर पर MSME और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की बातें होती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत में छोटे ठेकेदारों के हिस्से का काम बड़ी कंपनियों की झोली में जा रहा है। एसोसिएशन ने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थानीय हितों की सुरक्षा की मांग उठाई है।

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में ठेकेदारों और मजदूरों ने विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा प्रदर्शनकारियों का दावा  यदि मेगा कॉन्ट्रैक्ट इसी तरह लागू हुआ, तो सैकड़ों परिवारों के सामने बेरोजगारी का खतरा खड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि यह सिर्फ ठेकेदारों का नहीं, बल्कि मजदूरों के भविष्य का भी सवाल है।मामले ने सियासी रंग भी पकड़ लिया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और छोटे ठेकेदारों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, यह फैसला स्थानीय रोजगार पर सीधा प्रहार है।इधर, भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने भी ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को आगाह किया है। उनका दावा  मजदूरों और स्थानीय ठेकेदारों के हितों पर आंच आई, तो भाजपा भी हर स्तर पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।

बाइट: 1अर्जुन सिंह श्याम, पूर्व महामंत्री भाजपा,2 रवि मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,3 ओमकेश  जायसवाल ठेकेदार,4 पद्माकर तिवारी ठेकेदार,

 क्या सरकार स्थानीय ठेकेदारों और मजदूरों की चिंताओं को गंभीरता से सुनेगी, या मेगा कॉन्ट्रैक्ट का विवाद और भड़केगा उमरिया में यह मुद्दा फिलहाल सामाजिक और राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका है नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

 बिरसिंहपुर पाली से शेख सरताज की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments