Header Ads Widget

नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया मंच — बाल मंदिर स्कूल का वार्षिक समारोह बना यादगार

 नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया मंच — बाल मंदिर स्कूल का वार्षिक समारोह बना यादगार


                  बच्चो की मधुर प्रस्तुति

।     वंदिता त्रिपाठी – अध्यक्ष, महिला मंडल .

बिरसिंहपुर पाली

 एम.पी.ई.बी. कॉलोनी के नन्हे सितारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। बाल मंदिर स्कूल का वार्षिक समारोह इरेक्टल हॉस्टल परिसर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को तालियों की गूंज से भर दिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य, गीत और आकर्षक मंचन के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एच. के. त्रिपाठी रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें जागरूकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा।

आपको बता दें कि बाल मंदिर स्कूल का संचालन महिला मंडल द्वारा किया जाता है। महिला मंडल का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा और खेलकूद दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य की हर चुनौती का डटकर सामना कर सकें।

गौरतलब है कि महिला मंडल द्वारा संचालित इस विद्यालय को किसी भी बाहरी स्रोत से फंड प्राप्त नहीं होता। स्कूल का संचालन महिला मंडल के स्वयं के प्रयासों और सहयोग से किया जाता है। यही कारण है कि स्कूल की फीस भी बेहद कम रखी गई है, ताकि हर वर्ग का बच्चा आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सके।

मुख्य अतिथि एवं अभिवाहक

 एच. के. त्रिपाठी – मुख्य अभियंता

वंदिता त्रिपाठी – अध्यक्ष, महिला मंडल .

विजय कांत नामदेव – अभिभावक

ने कहा कि प्रतिभा, प्रेरणा और समर्पण का यह संगम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता हुआ एक मजबूत और प्रेरणादायक कदम साबित हुआ

Post a Comment

0 Comments