यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग तेज
ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन ने एडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन के नेतृत्व में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन और उसे प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन एडीएम अनूपपुर डी.के. पाण्डेय के माध्यम से शासन तक भेजने का आग्रह किया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि University Grants Commission (यूजीसी) द्वारा बनाए गए नियम उच्च शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यदि इन नियमों को सही तरीके से लागू किया जाता है तो विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। संगठन ने सरकार से मांग की कि यूजीसी के प्रावधानों को सख्ती से लागू कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. आर.पी. साहू, डॉ. विवेक प्रजापति (जिला अध्यक्ष अनूपपुर), डी.एस. राव (संभागीय महामंत्री शहडोल), नीलकंठ प्रजापति, नितिन यादव, शुभाष चंद्र वर्मा, विनोद पटेल, तेज भान, फूल सिंह धुर्वे, योगेन्द्र यादव, शिवचरण प्रजापति, महावीर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता भी देखने को मिली। वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, पटवारी प्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इस पहल का समर्थन किया। कार्यक्रम में सीताराम वर्मा और के.पी. साहू (प्रांतीय सचिव) की भी विशेष उपस्थिति रही।
फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर संगठन लगातार सक्रिय रहेगा और आवश्यक होने पर आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रखी जाएगी।

0 Comments