Header Ads Widget

शहडोल रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी

 शहडोल रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी


शहडोल। रेलवे स्टेशन शहडोल के लाइन नंबर-1 डाउन सिग्नल के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला मृत अवस्था में मिली है। महिला की अनुमानित उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना शहडोल की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव स्टेशन क्षेत्र में स्थित डाउन स्टार्टर सिग्नल के बगल में पाया गया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो या पहचान हो सके, तो तत्काल जीआरपी थाना शहडोल को सूचित करें।

📞 संपर्क नंबर: 7587619639

मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि मृतका की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments