Header Ads Widget

थाना सीधी पुलिस की कार्यवाही, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हेमराज उर्फ लल्लू गिरफ्तार

 थाना सीधी पुलिस की कार्यवाही, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हेमराज उर्फ लल्लू गिरफ्तार


पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल कार्य़वाही करते हुए अपराध धारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अस्पताल चौकी शहडोल में शून्य पर देहाती नालसी दर्ज कर असल नम्बरी थाना सीधी में दर्ज कि गई। 

 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सीधी पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए  आज दिनांक 24.05.2026 को आरोपी हेमराज राव उर्फ लल्लू पिता स्व. ददिया राव, उम्र 35 वर्ष, निवासी- महुआटोला, थाना सीधी, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सेवान्दर राम गत थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में, उनि. राकेश मिश्रा, आरक्षक मनोहर ,आरक्षक जगभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 


Post a Comment

0 Comments