मनीष शर्मा जिला विद्युत सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत, संगठन एवं शासन के प्रति जताया आभार
शहडोल। माननीय प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री राजेन्द्र शुक्ला जी के निर्देश एवं जिला संगठन की अनुशंसा पर कलेक्टर शहडोल द्वारा समाजसेवी एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि मनीष शर्मा को जिला विद्युत सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के बाद क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
जिला विद्युत सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर श्री मनीष शर्मा ने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी, जिला प्रशासन, जिला संगठन तथा सीट्स नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनहित की भावना के साथ किया जाएगा।
श्री शर्मा ने कहा कि विद्युत व्यवस्था आमजन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है और समिति के माध्यम से जिले की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास किया जाएगा।
उनके मनोनयन पर संगठन पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि श्री शर्मा के समिति में शामिल होने से जिले की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनेगी।

0 Comments