अभाविप ने खेल विभाग में हो रहे व्याप्त अनियमिताओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश, द्वारा युवाओं के लिए संचालित “माँ तुझे प्रणाम” योजना की चयन प्रक्रिया में विगत दो वर्षों से कथित पक्षपात एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए जाने के संबंध में। खेल एवं युवा कल्याण विभाग , मध्य प्रदेश द्वारा युवाओं के लिए संचालित “माँ तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत जिले में युवाओं से आवेदन आमंत्रित कर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है।
हमारे संज्ञान में यह विषय आया है कि विगत लगभग दो वर्षों से योजना की चयन प्रक्रिया में कथित रूप से पक्षपात किया जा रहा है तथा योग्य को दरकिनार कर अन्य अभ्यर्थियों का चयन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे योग्य युवाओं में असंतोष एवं चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं।
विशेष रूप से एनसीसी के युवाओं के साथ जिसमें एनसीसी प्रमाण पत्र की ग्रेडिंग को दरकिनार करते हुए खराब ग्रेडिंग वाले युवाओं का चयन किया जा रहा है।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, शहडोल द्वारा आपसे निम्न मांग की जाती है—
मुख्य मांगें:-
01. “माँ तुझे प्रणाम” योजना में विगत दो वर्षों में जिला शहडोल में हुए सभी चयन की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
02. प्रत्येक वर्ष प्राप्त आवेदनों, पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों तथा चयनित अभ्यर्थियों की सूची का परीक्षण किया जाए।
03. चयन के लिए निर्धारित नियम, मापदंड एवं मेरिट/अंक प्रणाली का पालन हुआ अथवा नहीं, इसकी जांच की जाए।
04. योग्य अभ्यर्थियों को किन कारणों से चयन से बाहर किया गया, इसकी जांच की जाए।
05. श्री रामकुमार यादव के आवेदन एवं चयन न होने के कारणों की विशेष रूप से जांच कराई जाए तथा यदि उसकी ग्रेडिंग चयनित युवा से अच्छी तथा चयनित युवा से उच्च प्रमाण पत्र है तो उसका नाम तत्काल रुप से चयन सूची में शामिल कर योजना का लाभ दिया जाए।
06. यदि जांच में किसी अधिकारी/कर्मचारी अथवा चयन समिति के सदस्य द्वारा जानबूझकर पक्षपात, अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
07. भविष्य में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने हेतु आवेदन, पात्रता, मेरिट एवं चयन सूची सार्वजनिक की जाए।
08. आवश्यकता होने पर संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखकर उनकी जांच कराई जाए, ताकि किसी प्रकार के रिकॉर्ड में परिवर्तन की संभावना न रहे।
अतः आपसे निवेदन है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की कृपा करें तथा योग्य युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करें ज्ञापन देते समय जिला संयोजक अमन त्रिपाठी विभाग संयोजक अखिलेश सिंह आकाश मिश्रा, अमन तिवारी, अर्पित मिश्रा, राम यादव, गौरव मिश्रा, किसान यादव शाहिद परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे

0 Comments