Header Ads Widget

कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

 कलेक्टर ने लोगों की सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश 


कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खन्नौधी का किया निरीक्षण 

शहडोल 12 मई 2024-  कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने आज जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत खन्नौधी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नक्शा तरमीम, नक्शा सुधार, ई केवाईसी, बटाकन, आधार लिंकिंग के कार्य की जानकारी ली तथा उक्त कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू को दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए की अभियान चलाया कर नक्शा तरमीम, नक्शा सुधार, ई केवाईसी, बटाकन , आधार लिंकिंग के कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत खन्नौधी में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश पटवारी व सचिव को दिए।


 निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री वेदमणि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्री अशोक मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments