Header Ads Widget

पल्स पोलियों अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चो को पिलवाए दवा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

 पल्स पोलियों अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चो को पिलवाए दवा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 

23,24 एवं 25 जून को चलाया जाएगा पल्स पोलियों अभियान

शहडोल 21 जून 2024-   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एके लाल ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा केन्द्र सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 23,24 एवं 25 जून को पल्स पोलियों अभियान शहडोल जिलें में चलाया जाएगा, इस अभियान अन्तर्गत 0-5 वी के सभी बच्चों को पोलियों की दो बूंद दवाई देके उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढायें जानें के प्रयास किये जायेगें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश 2014 से पोलियों मुक्त घोषित हो गया है, लेकिन पडोसी देशों में अभी भी पोलियों के नयें केस मिल रहें है। उन देश से अपने देश में भी लोगों का आना-जाना होता है, संक्रमण के खतरों को देखते हुयें राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान चलाया गया है। उन्होंने जिलें के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को 23 जून को बूथ पर ले जाकर आवश्यक रूप से दो बूँद पोलियों की दवा पिलवायें। जो बच्चें किन्हीं कारणों से बूथ पर नहीं जा पायेंगे उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर पोलियों की दवाई पिलायेंगे।

Post a Comment

0 Comments