पुलिस लाईन शहडोल में ”बाल उद्यान“ का शुभारंभ
दिनांक 21.06.2024 को पुलिस लाईन शहडोल में बाल उद्यान का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कमिश्नर शहडोल श्री बी. एस. जामोद, एडीजीपी शहडोल श्री डी. सी. सागर, कलेक्टर श्री तरूण भटनागर, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्षक श्री घनश्याम जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारीगणों के द्वारा बताया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए दैनिक जीवन में खेल-कूल एवं मनोरंजन का बड़ा महत्व हैं। इससे बच्चों का न केवल शारीरिक अपितु मानसिक विकास होता है। बाल उद्यान के निर्माण से पुलिस परिवार के बच्चों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिल सकेगा।
पुलिस अधीक्षक शहडोल की धर्मपत्नी श्रीमती अनुभा खन्ना की पहल एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर निर्मित इस बाल उद्यान को पुलिस लाईन परिसर के बीचों-बीच बनाया गया है जिस कारण से पुलिस परिवार के सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भविष्य में इस पार्क को और अधिक बेहतर एवं विकसित किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अभिषेक दीवान द्वारा आभार प्रकट करते हुए किया गया।
उक्त अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



0 Comments