बाढ़ एवं आपदाओं से बचाव हेतु बनाएं कार्य योजना- कलेक्टर
आबकारी विभाग, खुले में मदिरा के विक्रय पर लगाएं अंकुश- कलेक्टर
सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें निराकरण- कलेक्टर
नगरपालिका अधिकारी शहडोल एवं खांड को कारण बताओ नोटिस जारी
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
शहडोल 24 जून 2024- कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण पानी की शुद्धता में आई कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए तैयार रहेें। उन्होंने कहा कि अशुद्ध पानी पीने की वजह से बीमारी न हो इसके लिए पानी की सतत रूप से जांच करना आवश्यक है। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने निर्देश दिए कि जिले मे पानी की शुद्धता की जांच सतत रूप से करना सुश्चित करें, एवं पानी को पीने योग्य बनाने हेतु कार्यवाही करें। उन्होनें समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देेश दिए कि वे अशुद्ध पानी एवं बरसात की वजह से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीम तैयार करें एवं सूचना मिलने पर मरीज को तत्काल उपचार मुहैया कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टर, नर्स समय पर उपस्थित रहें एंव पर्याप्त मात्रा मे दवाईयां उपलब्ध हों इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियेां को निर्देशित कर रहे थे।
कारण बताओ नोटिस जारी
बैठक में कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहनें पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अक्षत बुंदेला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी खांड श्री दिनेश जागीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है एवं निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए मनामाने तौर पर अनुपस्थित नहीं रहेंगे।
सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करनें एवं डी ग्रेड में आने वाले समस्त विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होनें समस्त विभागीय अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में सभी विभाग ए ग्रेड में आने के लिए लक्ष्य बनाएं एवं कार्य करें। कलेक्टर ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ताओं से संवाद करें एवं संतुष्टिपूर्वक शिकायत बंद कराना सुनिश्चित करें।
पीएम जन मन एवं पीएम किसान की समीक्षा
कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम जनमन के तहत आयुष्मान आधार एवं जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए की पीएम जन मन के तहत आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र को समय सीमा में बनाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने पीएम किसान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की किसानों के ई- केवाईसी का कार्य लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों के ई-केवाईसी करने हेतु तहसीलदार पटवारी एवं आरआई के साथ फील्ड पर जाएं एवं ई केवाईसी का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने समस्त तहसीलदार को निर्देश दिए कि ई केवाईसी हेतु रोस्टर तैयार करें एवं डोर टू डोर जाकर ई केवाईसी के कार्य को करना सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी प्रेषित करें।
कलेक्टर ने की आबकारी विभाग की समीक्षा
कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जिले में जहां पर भी बिना लायसेंस के मदिरा का विक्रय किया जा रहा है उस पर रोक लगा कर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होने निर्देश दिए कि जिले में जितनी लायसेन्स युक्त मदिरा दुकाने हैं वे अपने निर्धारित नियत समय से ज्यादा न खुले यह सुनिश्चित करें ।
महिला एवं बाल विकास
बैठक में कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी आगनवाड़ी भवनों का निमार्ण हो रहा है उनका गुणवत्ता पूर्वक निमार्ण किया जाए। उन्होनें जिले में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों की भी जानकारी ली। जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने जानकारियों से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में कुल 1622 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमे से 128 आंगनवाडियां भवनहीन हैं। जिस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि भवनहीन आंगनवाड़ी का आप भवन हेतु एक बार पुनः निरीक्षण करें एवं निमार्णाधीन आंगनवाड़ी भवनों का तेजी से निर्माण कराएं तथा नए आंगनवाड़ी भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्यालय में प्रेषित करें।
कलेक्टर ने ली पी.एम. एक्सीलेंस कालेज बुढ़ार के दीक्षा आरंभ कार्यक्रम की जानकारी
बैठक में कलेक्टर ने जिले में बुढार अंतर्गत पी.एम.एक्सीलेंस कालेज बुढ़ार में 01 जुलाई को आयोजित दीक्षा आरंभ कार्यक्रम की भी जानकारी ली। जिस पर पी.एम. एक्सीलेंस कालेज बुढ़ार के प्रोफेसर ने दीक्षा आरंभ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पी.एम. एक्सीलेंस कालेज के निर्माण एवं फिनिसिंग का कार्य 25 जून तक सम्पन्न कर लें। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को निर्देश दिए हैं कि वे पी.एम. एक्सीलेंस कालेज बुढ़ार में 01 जुलाई को हेाने वाले दीक्षा आरंभ कार्यक्रम की तैयारियों को देखें एवं आवश्यक दिशा निर्देश दे।
बाढ़ एवं आपदाओं से बचाव हेतु रहें सतर्क
बैठक में कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं ऐसे चिन्हित गांव जहां बाढ़ आने की संभावना हो सकती है। उन गांवों का प्राथमिकता से एक बार भ्रमण कर स्थिति की जानकारी लें तथा बाढ़ आने पर उनके लिए बचाव की तैयारियों के संबध में भी कार्य योजना बना लें, ताकि अचानक आपदा आने पर तत्काल बाढ़ पीड़ितो को सुविधा प्रदान की जा सके।
इसके साथ ही उन्होनें निर्देश दिए कि बारिस के कारण किसी भी कालोनी, मोहल्ले, पुलिया एवं घरों में बरसात का पानी न रूके इसके लिए भी तैयारी कर लें। उन्होनें निर्देश दिए हैं कि ऐसे कालोनी, मोहल्ले, पुलिया जहां बरसात के पानी रूकने की संभावना हैं उन्हें चिहिन्त कर तत्काल सुधार करानें की कार्यवाही करे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे पुल जिनमें बरसात में पानी गिरने के कारण पानी पुल के ऊपर से जाने की संभावना हेाती हैं ऐस पुलों के पास संकेतक बोर्ड अवश्य लगाएं जिससे राहगीरों को पानी भरने की सूचना मिल सके।
पशुपालन विभाग की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि जिले में जितने भी गौशालाएं निर्माणाधीन हैं उनका 31 जूलाई तक निर्माण सम्पन्न कराएं। उन्होनें समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए हैं कि वें निर्माणाधीन गौशालाओं की मानीटरिंग करें एवं तेजी से निर्माण सम्पन्न कराएं।
इसी प्रकार कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग, खाद्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, श्रीमती प्रगति वर्मा, श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति परस्ते, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments