5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना न भूलें - कलेक्टर
23 से 25 जून तक जिले में चलेगा पल्स पोलियो अभियान
शहडोल 22 जून 2024- कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने शहडोल जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में 23 से 25 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के नागरिक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की सुरक्षा कवच पहनाने के लिये अपने बच्चों को लेकर पोलियो बूथ पर जाकर और पोलियो की खुराक जरूर पिलाए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा पल्स पोलियो अभियान के लिये गठित टीमों को जिले के जन्म से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि 23 जून को पोलियो बूथ पर और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी।

0 Comments