थाना सोहागपुर द्वारा अवैध गांजा के विरूद्ध कार्यवाही 1 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की रोकथाम के संबंध में समीक्षा कर अवैध मादक पदार्थों के व्यापार/ विक्रय पर रोक लगाने एवं कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में दिनांक 20/06/2025 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए सोहागपुर गढी निवासी रामप्रसाद विश्वकर्मा के कब्जे से 01 किलो 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। सूचना के अनुसार आरोपी राम प्रसाद विश्वकर्मा ग्राम कोटमा छतरपुर रोड में गांजा की खेप लेने गया था जिसपर सोहागपुर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी कर उक्त आरोपी को बुढ़ार बायपास ग्राम कोटमा जायसवाल ढाबा के पास सोहागपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं तलाशी लेने पर उक्त आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा प्राप्त हुआ। मामले एक अन्य आरोपी रवि साहू फऱार है। दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना सोहागपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मसरूका का विवरण
क्र.१ थाना सोहागपुर धारा 8.20 एन. डी.पी. एस.एक्टअवैध मादक पदार्थ गाँजा 01 किलो 205 ग्राम10.000
प्रकरण के आरोपी
1.रामप्रसाद विश्वकर्मा पिता गोविन्द विश्वकर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नं. 3 सोहागपुर गढ़ी थाना सोहागपुर जिला शहडोल म0 प्र0
2. रवि साहू निवासी शहडोल
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भूपेन्द्रमणी पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरी आनंद कुमार झारिया प्र. आर.मनोज शुक्ला प्र.आर. मनहरण पाण्डेय प्र.आर. संतोष परिहार प्र.आर.सुरेन्द्र पटेल एवं म.आर. वैशाली व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments