Header Ads Widget

जनजातीय समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति रहें सजग - ए.पी.एस. श्री प्रकाश उइके

 जनजातीय समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति रहें सजग - ए.पी.एस. श्री प्रकाश उइके

 ए.पी.एस. ने जनजातीय समुदाय के लोंगो से किया संवाद

    शहडोल 27 जुलाई 2025- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस श्री प्रकाश कुमार उईके ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय जनजातीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के वरिष्ठ परामर्शदाता सह एपीएस श्री प्रकाश कुमार उईके ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

 उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान देश भर के चिन्हित ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना हैँ। 

  उन्होंने कहा कि जागरूकता तभी आएगी जब युवा पीढ़ी शिक्षित होगी, आज के युग में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है अभिभावक अपने बच्चों को अनिवार्यत: विद्यालय भेजें और उसे शिक्षा दें।  जो शिक्षित है और अपने ज्ञान से समाज को दिशा देने की क्षमता रखता है। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्यपरिणामो के प्रति स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करे, बच्चे नशे की लत में ना आए अभिभावक इसका ध्यान रखें।

  उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए गए कार्यों जैसे आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल एनीमिया जांच, पीएम आवास के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लोगों की समस्याएं सुनी।

 कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

  इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश बैगा, खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र तिवारी सहित  संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments