डिप्टी कलेक्टर की सरकारी बोलेरो ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, हंगामा हुआ तेज
शहडोल। मेडिकल कॉलेज के पास ग्राम चापा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डिप्टी कलेक्टर की शासकीय बोलेरो गाड़ी ने एक स्कूटी सवार युवक को ठोकर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में दो लोग सवार थे और ड्राइवर नशे की हालत में दिखाई दे रहा था।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और करीब दो घंटे तक गाड़ी को रोककर रखा।
भीड़ ने स्कूटी के नुकसान की भरपाई करने और ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
घटना से इलाके में काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments