Header Ads Widget

अवैध रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, जैतपुर पुलिस ने किया 10 लाख की रेत व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 अवैध रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, जैतपुर पुलिस ने किया 10 लाख की रेत व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


शहडोल | थाना जैतपुर

अवैध रेत खनन व परिवहन के खिलाफ थाना जैतपुर पुलिस ने कड़ी और सराहनीय कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया है। थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम घुनघुटा, नाग बांधा नाला क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से रेत परिवहन की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।

    दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुई तथा दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर खड़ी पाई गईं।

   पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP65ZC6811 एवं MP18ZE1060 सहित एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। जब्त की गई रेत व वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में आरोपियों

हरिकृष्ण पनिका,

हरप्रसाद यादव,

अमोल सिंह गोंड

को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) एवं खनन एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

    थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ एक सख़्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

     पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी से यह साबित हुआ है कि जैतपुर पुलिस अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्य कर रही है।


Post a Comment

0 Comments