Header Ads Widget

कुष्ठ रोग साध्य है, समय पर कराए उपचार- सीएमएचओ

 कुष्ठ रोग साध्य है, समय पर कराए उपचार- सीएमएचओ

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा कुष्ठ जागरूकता अभियान


  शहडोल 29 जनवरी 2026- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले कि समस्त ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन कर अपील एवं संकल्प वाचन किया जायेगा तथा कुष्ठ रोग के संबंध में जानकारी जनमानस को साझा की जायेगी। उन्होने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी के मध्य आशा कार्यकर्ता, ऑगनबाडी कार्यकर्ता एवं मैदानी कार्यकर्ताओ के द्वारा घर-घर भेंट कर कुष्ठ रोग की जानकारी दी जायेगी। 

     इस अभियान का मुख्य उददेश्य जिले में अधिक से अधिक कुष्ठ के रोगियों को खोज कर उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दवायें प्रदाय करना है तथा शिविर लगाकर उनका उपचार करना। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग साध्य है, इसे छुपाये नहीं समय पर इसका उपचार कराना आवश्यक है।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवा संस्थाओं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि सामाजिक उत्थान तथा राष्ट्र उत्थान के अभियान में अपनी सहभागिता निभाकर सफल बनायें।

Post a Comment

0 Comments