Header Ads Widget

गणतंत्र दिवस पर रसमोहनी में सम्मान की अभिनव पहल, सेवानिवृत्त शिक्षकों व सैनिकों का हुआ सम्मान

 गणतंत्र दिवस पर रसमोहनी में सम्मान की अभिनव पहल, सेवानिवृत्त शिक्षकों व सैनिकों का हुआ सम्मान


 शहडोल / रसमोहनी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज़ फ़ेडरेशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सैनिक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कांत शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य (डाइट) रहे, जिनके द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने इस प्रेरणादायी आयोजन एवं अभिनव शुरुआत के लिए रसमोहनी वासियों का आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बन गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कांत शर्मा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद एवं भगत सिंह के चित्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित कराए जाने की घोषणा की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

यह आयोजन सामाजिक एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

Post a Comment

0 Comments