Header Ads Widget

सिंहपुर में यातायात जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 सिंहपुर में यातायात जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन


  शहडोल दिनांक 12/01/2026 को बस स्टेण्ड एवं शहडोल–डिण्डौरी मुख्य मार्ग पर यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक द्वारा हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं यातायात संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाइश दी गई तथा बताया गया कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और जन-जीवन सुरक्षित रह सकता है। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपील की गई। 

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी सिंहपुर निरीक्षक एम.एल.राहंगडाले के नेतृतव में आर. संतोष बुनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments