Header Ads Widget

थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा बाणगंगा गणेश मंदिर में हुई चोरी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद

 थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा बाणगंगा गणेश मंदिर में हुई चोरी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, मशरूका बरामद

थाना सोहागपुर अंतर्गत बाणगंगा गणेश मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी गया चांदी का मुकुट, और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

घटना का विवरण:-फरियादी विकास कुमार मिश्रा, जो बाणगंगा गणेश मंदिर में पुजारी हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 19.12.2025 की रात वह मंदिर में ताला लगाकर अपने घर गए थे। अगली सुबह जब वे मंदिर पहुँचे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर हनुमान जी का चांदी का मुकुट, पीतल की गदा और दानपेटी से नगदी चोरी कर ली थी। साथ ही, साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।

थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दिनांक 13.01.2026 को घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-गौरव उर्फ शुभम जायसवाल पिता यादवेन्द्र जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी: वार्ड क्रमांक 15, पुलिस लाईन रोड पटेल नगर थाना कोतवाली जिला शहडोल ।

अजीत प्रजापति पिता रामकृपाल प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी: वार्ड क्रमांक 15, पुलिस लाईन रोड पटेल नगर थाना कोतवाली जिला शहडोल ।  

बरामदगी:-आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया करीब 6,000 रुपये मूल्य का मशरूका (चांदी का मुकुट, व अन्य सामग्री) बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका-  उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्रमणि सोहागपुर के नेतृत्व में, उप निरीक्षक आनंद झारिया, प्रआर.मनोज कुमार शुक्ला, प्रआर. संतोष सिंह परिहार, प्रआर.सुरेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments