Header Ads Widget

कंबोडिया के फुटबॉल कोच चार्ली पॉमरोय पहुंचे मिनी_ब्राज़ील की धरती पर

  कंबोडिया के फुटबॉल कोच चार्ली पॉमरोय पहुंचे मिनी_ब्राज़ील  की धरती पर


  शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर, जिसे “मिनी ब्राज़ील” के नाम से जाना जाता है, में कंबोडिया फुटबॉल टीम के कोच चार्ली पॉमरोय का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

 उन्होंने ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके जुनून, अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना की।

 कोच पॉमरोय ने खिलाड़ियों के स्किल डेवलपमेंट एवं टेक्निक डेवलपमेंट को और सशक्त बनाने हेतु संरचित प्रशिक्षण प्रणाली, पाठ्यक्रम एवं सिलेबस के माध्यम से नियमित प्रशिक्षण दिए जाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर सहायक संचालक खेल, एनआईएस फुटबॉल कोच श्री रईस अहमद, श्री राजीव श्रीवास्तव (सीएसआर हेड, रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट), श्री अनिल सिंह, श्री लक्ष्मी सहाय सहित अन्य कोच तथा बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments