मकर संक्रांति पर मानवता की गर्माहट: कड़ाके की ठंड में भीमा डोगरी गाँव व रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरण
आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज़ फ़ेडरेशन म.प्र. व विश्व मानवाधिकार का सराहनीय सेवा अभियान, समाजसेवियों की गरिमामयी मौजूदगी
उमरिया जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत मानपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमा डोगरी गाँव में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मानवता की एक प्रेरक मिसाल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के बीच दिनांक 14 जनवरी 2026 को आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज़ फ़ेडरेशन, मध्यप्रदेश एवं विश्व मानवाधिकार के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंदों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. पी. साहू, संभागीय अध्यक्ष ओन्कार सिंह, प्रदेश सचिव के. पी. साहू, कार्यालयीन सचिव रवि प्रकाश वर्मन, स्थानीय निवासी, पटवारी हमेश्वर सिंह, सुवास यादव, स्थानीय सचिव अमेरिका सिंह, पंच, सरपंच प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू जायसवाल ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य गरीबों को आत्मनिर्भर बनाना, गुणवत्ता शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग करना है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. पी. साहू के त्याग, तपस्या, समर्पण और समाजसेवा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि डॉ. साहू महात्मा फुले और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक सामग्री, यूनिफ़ॉर्म उपलब्ध कराकर उन्होंने गरीब बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाया है, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
सभा को ओन्कार सिंह और के. पी. साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हमेश्वर सिंह ने किया। अंत में डॉ. आर. पी. साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में गुणवत्ता शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य ही उनका उद्देश्य हैं और शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा विकास के लिए और प्रयास किए जाएंगे।
कंबल वितरण का लाभ जुगेन्द्र, नानकुनी, फूल शाह, नान वार्ड, वेदान्ती, गुड्डी, ठेगरी, लल्ली बाई, प्रभु, चंदा, पार्वती, संतोषी, सुशीला, सरिता, आशा, रामवदन, रामचंद, श्यामलाल, विनोद कुमार, सेमवाई, सुखिया वैगा, मनोज कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, राजेश यादव सहित अन्य जरूरतमंदों को मिला। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी ठंड से जूझ रहे लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जुबेस यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
यह सेवा अभियान न केवल ठंड में राहत का माध्यम बना, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और जिम्मेदारी का संदेश भी दे गया।


0 Comments