थाना बुढार पुलिस द्वारा नाबालिग को ब्लैकमेल कर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना बुढार के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को सोशल मीडिया के माध्यम से डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल करने और उसकी आईडी हैक कर अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादिया द्वारा अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी अनुराग लहगीर निवासी विक्रमपुर ने जनवरी 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की थी, अगस्त 2024 में आरोपी ने डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें प्राप्त कर ली। दिनांक 26/01/2026 को आरोपी ने पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी हैक कर अश्लील फोटो वायरल कर दी और पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बुढ़ार में आरोपी के विरुद्ध निम्नलिखित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए बुढ़ार पुलिस ने आरोपी अनुराग लहगीर पिता सतीश लहगीर उम्र 21 साल निवासी विक्रमपुर थाना बुढार जिला शहडोल को दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार किया जाकर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक विनय सिंह थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि. शोभा नामदेव, सउनि.रविदास संत, सउनि.राजा भैया बागरी, प्रआर धर्मेन्द्र , आर.ज्योतेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments