छात्रों ने जंगल को करीब से जाना
गोहपारू में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ के जरिए बच्चों को मिला प्रकृति से जुड़ने का अवसर
शहडोल / गोहपारू
बच्चों को प्रकृति, जंगल और वन्यप्राणियों से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको विकास पर्यटन बोर्ड, भोपाल द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन 27 जनवरी 2026 को वनमण्डल दक्षिण शहडोल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गोहपारू में किया गया।
यह कार्यक्रम सर्किल गोहपारू के बीट दियापीपर स्थित नर्सरी परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें शासकीय मॉडल स्कूल असवारी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रकृति से सीधा संवाद
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेष अनुभूति किट प्रदान की गई।
इसके बाद ट्रेल भ्रमण के माध्यम से शासकीय प्रेरक द्वारा बच्चों को:
पेड़-पौधों की उपयोगिता
पर्यावरण में उनका महत्व
नदियों का जीवन में योगदान
तथा पेड़ों के वैज्ञानिक नाम
के बारे में सरल और रोचक जानकारी दी गई।
खेल, ज्ञान और संस्कार का संगम
ट्रेल भ्रमण के उपरांत सभी बच्चों को भोजन कराया गया।
इसके बाद प्रश्नोत्तरी एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
हम हैं धरती के दूत” थीम ने छोड़ी गहरी छाप
कार्यक्रम की थीम “हम हैं धरती के दूत” एवं “मैं भी बाघ” के माध्यम से विद्यार्थियों को वनों और वन्यप्राणियों के संरक्षण, सुरक्षा एवं संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने बच्चों से किया संवाद
इस अवसर पर
उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती सविता सुहाने,
वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धापन्द्रे (भा.व.से.),
उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर श्री संतोष शुक्ला,
प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक श्री आशीष वर्मा
ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी रोचक एवं प्रेरणादायक बातें साझा कीं।
प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान
प्रश्नोत्तरी एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्राधिकारी गोहपारू श्री हेमन्त प्रजापति, समस्त परिक्षेत्र सहायक, बीटगार्ड एवं वन विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

0 Comments