Header Ads Widget

पूर्व जिला न्यायाधीश आर.सी. चौरसिया बने ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज़ फेडरेशन के म.प्र. मानद विधिक सलाहकार

 पूर्व जिला न्यायाधीश आर.सी. चौरसिया बने ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज़ फेडरेशन के म.प्र. मानद विधिक सलाहकार

   भोपाल। सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और विधिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज़ फेडरेशन ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.सी. चौरसिया को मध्य प्रदेश का मानद राज्य विधिक सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 17 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री चौरसिया का न्यायिक सेवा में दीर्घ एवं गरिमामय अनुभव, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता तथा संवैधानिक दृष्टिकोण संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेगा। फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन से संगठन की विधिक गतिविधियों को सुदृढ़ दिशा मिलेगी तथा वंचित, पिछड़े और हाशिए पर खड़े वर्गों के अधिकारों के संरक्षण में प्रभावी सहयोग प्राप्त होगा।

यह नियुक्ति ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज़ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री वी. ईश्वरैया की स्वीकृति से मध्य प्रदेश राज्य अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू, प्रदेश संयोजक अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु, सहित ओबीसी, एससी एवं एसटी समाज के अनेक बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री चौरसिया को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

उल्लेखनीय है कि श्री आर.सी. चौरसिया भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासी हैं और उन्होंने अपने न्यायिक जीवन में निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं न्यायप्रियता की विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनकी नियुक्ति को सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायी कदम माना जा रहा

छत्तीसगढ़ आल इंडिया वैक वर्ड क्लासेज़ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ई.राम जी सिंह,पूर्व आयुक्त आर बी प्रजापति,भोपाल जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार साहू उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments