चौकी केशवाही पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चौकी केशवाही पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना का विवरण:-
शिकायतकर्ता नाबालिग पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जितेन्द्र पाव, पिता बसंत पाव, निवासी चकौडिया, जिससे उसकी पहचान एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया।
दिनांक 03.01.2026 को आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर केशवाही बस स्टैंड बुलाया और वहां से जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर चकौडिया ले गया। आरोपी ने पीड़िता को करीब दो सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार गलत काम (बलात्कार) किया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी केशवाही पुलिस द्वारा आरोपी जितेन्द्र पाव पिता वसंत पाव (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम चाकोडिया थाना जैतपुर जिला शहडोल को दिनांक 18.01.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि. गंगा सिंह मार्को, आरक्षक जितेन्द्र राठौर एवं आर. उमेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments